अमरोहा। नगर कोतवाली के मोहल्ला शाहअली सराय निवासी प्रेम यादव का परिवार तिगरी मेले में गया हुआ था। वह घर की चाबी पड़ोसी को दे गए थे। आरोप है कि सोमवार रात लगभग नौ बजे पड़ोसी दीपा यादव ने देखा उनके घर की लाइट जली हुई थी।
उन्होंने जैसे ही घर का गेट खोला तो भीतर मौजूद एक व्यक्ति ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। लेकिन, वह किसी तरह से बच गईं। आरोपी मौके पर फरार हो गया। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों की भी जमा हो गई।
बताया जा रहा है कि चोर ने घर की खिड़ती तोड़कर दाखिल हुआ था। घर के भीतर सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। उन्होंने फौरन ही प्रेम यादव को फोन पर घटना की जानकारी दी। पीड़ित ने 11 हजार रुपये की नकदी और सोना-चांदी के जेवरात ढाई लाख रुपये का सामान चोरी होना बताया है।