फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के दो गुटों में मारपीट, दो छात्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों के दो गुटों में मारपीट, दो छात्र घायल
विज्ञापन

देवबंद। केएल जनता इंटर कालेज के छात्रों के दो गुटों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें भाजपा नेता के पुत्र समेत दो छात्र घायल हो गए। छुट्टी के बाद कालेज के बाहर हुई मारपीट के चलते वहां अफरा तफरी मच गई। जिसके बाद परिजनों ने घायल छात्रों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

नगर के शास्त्री चौक निवासी भाजपा के नगर मंत्री सुनील धीमान का बेटा गौरव इंडस्ट्रियल एस्टेट में स्थित केएल जनता कालेज में इंटरमीडिएट का छात्र है। मंगलवार को कालेज में इंटर के छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा चल रही थी। इस दौरान रणखंडी गांव के छात्रों से प्रैक्टिकल करने को लेकर गौरव की कहासुनी हो गई। वहां मौजूद शिक्षक ने उस समय तो दोनों को समझाकर शांत करा दिया, लेकिन करीब तीन बजे छुट्टी होने के बाद जैसे ही छात्र कालेज से बाहर निकले उनके बीच फिर से कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। गौरव धीमान का आरोप है कि चार युवकों ने उस पर तथा साथी सौरभ पर हमला किया। जिसमें वह घायल हो गए। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिन्होंने बमुश्किल छात्रों को छुड़ाया। बाद में जानकारी मिलने पर घायल छात्रों के परिजन मौके पर पहुंचे तथा कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल अभिषेक सिरोही का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उधर, स्कूल के प्रबंधक दीपकराज सिंघल का कहना है कि छात्रों के बीच मारपीट कालेज से बाहर हुई है। प्रधानाचार्य से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें