फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए किनारे मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। एक व्यक्ति की हत्या कर शव नहर की पटरी पर फेंक दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए बिजनौर भेज दिया। गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गांव फतेहपुर निवासी तिलकराज (50) एक किसान के यहां मजदूरी करता था। शनिवार शाम करीब चार बजे वह अपनी पत्नी शीला से कहकर नगीना आया था। जब वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचा और उसका मोबाइल बंद पाया गया तो परिजनों में बेचैनी बढ़ गई। शनिवार रात तलाश करते करते गांव बूडावाला नहर की पटरी के पास पहुंचे तो तिलकराज मृत अवस्था में लहूलुहान पड़ा मिला। मौके पर गांववालों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सीओ महेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया गया। सीओ नगीना ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर गांव के ही एक व्यक्ति को नामजद करते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद भी मामला साफ हो सकेगा। उसके बाद आरोपियों की धरपकड़ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें