फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने की सिंचाई कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर/जलीलपुर (बिजनौर)। बदमाशों ने जलीलपुर गंगा खादर क्षेत्र में गन्ने की सिंचाई कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची जलीलपुर पुलिस सीमा विवाद में उलझी है।
विज्ञापन

गांव नारनौर निवासी रामअवतार सिंह (50) रविवार को अपने पुत्र बंटी, पुत्री जिन्नो व डोली के साथ खेत में गन्ने की सिंचाई करने गया था। राम अवतार दोपहर में खाना खाकर शीशम के पेड़ के नीचे सो गया था और पुत्र और पुत्री सिंचाई करते रहे। दिन में करीब ढाई बजे गोली चलने की आवाज आई। बंटी खेत से निकलकर पिता की ओर दौड़ा। आरोप है कि बंटी को आता देख बदमाशों ने उस पर भी फायर किया। बंटी जान बचाकर गन्ने के खेत में छिप गया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची जलीलपुर पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। घटना स्थल से मेरठ के हस्तिनापुर थाने की दूरी दस किमी है। रामअवतार का शव खेत में ही पड़ा था। जलीलपुर पुलिस घटनास्थल हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में बता रही है। जलीलपुर पुलिस व ग्रामीण मेरठ जिले की हस्तिनापुर पुलिस के आने की इंतजार में थे। चांदपुर के कोतवाली प्रभारी दुर्गेश मिश्रा के मुताबिक घटना स्थल हस्तिनापुर थाना क्षेत्र का है। मृतक के परिजन गांव के ही चार लोगों पर हत्या करने का शक जताया है। एक व्यक्ति को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। मृतक के परिजनों के मुताबिक राशन दुकान का कोटा मृतक के बेटे के नाम पर है। राशन की दुकान की रंजिश में ही यह हत्या हुई है। कोतवाल ने बताया कि कुछ दिन पहले भी उसे हाथ में गोली मारी गई थी। हस्तिनापुर पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें