फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स गैंग के बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। बाइकर्स गैंग ने बुधवार को एक और राहगीर को अपना शिकार बनाया। बैंक से नगदी निकालकर घर लौट हरे एक युवक को बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। तीन दिन के भीतर दिनदहाड़े लूट की दूसरी घटना से पुलिस महकमा सकते में आ गया। सोमवार को बदमाशों ने पूर्व प्रधान की कार से नौ लाख रुपये की नगदी उड़ा दी थी। गत सप्ताह बाइकर्स गैंग ने चेन स्नेचिंग भी की थी।
विज्ञापन

गांव सरवनपुर निवासी बेगराज का पुत्र संजीव चंडीगढ़ में रहकर नौकरी करता है। वह अवकाश पर घर आया हुआ था। बुधवार को संजीव पीएनबी कोटद्वार रोड शाखा में अपने खाते से 85 हजार रुपये निकालकर घर लौट रहा था। नजीबाबाद में सीकेआई चौक से वह प्राइवेट वाहन में सवार होकर गांव तक पहुंचा। दोपहर करीब 11:45 बजे संजीव हाथ में नगदी का थैला लेकर पैदल ही घर जा रहा था। मुख्य मार्ग से चंद कदम के फासले पर पहले ही से खड़े दो बदमाशों ने संजीव को दबोचकर उससे नगदी का थैला छीन लिया और बाइक से फरार हो गए।
संजीव के शोर मचाने पर काफी लोग एकत्र हो गए, मगर तब तक बदमाश भाग चुके थे। संजीव ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए बताया कि सफेद रंग की अपाची बाइक का शुरुआती नंबर यूपी 20 था। इससे आगे वह नहीं पढ़ पाया। लूटपाट करने वाले बदमाशों के चेहरे खुले थे। करीब 38 से 42 वर्ष आयु के बदमाशों के सामने आने पर वह पहचान लेगा। संजीव ने बताया कि उसे चंडीगढ़ में मकान खरीदना था। जिसके लिए वह बैंक से धनराशि निकालकर घर लौट रहा था। संजीव ने घटना की तहरीर पुलिस को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

तीन दिन के भीतर दूसरी बड़ी घटना
नजीबाबाद। तीन दिन के भीतर लूट की यह दूसरी घटना है। सोमवार को एसबीआई मुख्य शाखा से 10 लाख रुपये निकालकर घर लौट रहे बीरूवाला के पूर्व प्रधान इकबाल सिंह को झांसा देकर बदमाशों ने उनकी कार से नौ लाख रुपये साफ कर दिए थे। घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद से पुलिस अब तक भी बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी है।
गत सप्ताह हुई थी चेन स्नेचिंग
नजीबाबाद। गत सप्ताह सरेशाम बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झटक ली थी। आदर्शनगर निवासी रवि शर्मा की पत्नी शोभा शर्मा बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही थी। कृष्णा टाकीज चौराहे के निकट बाइकर्स गैंग के बदमाश महिला के गले से सोने की चेन खींचकर भाग निकले थे।
अपाची बाइक चलाने वालों पर खास नजर
नजीबाबाद। बाइकर्स गैंग से जुड़े दो बदमाशों में एक अधेड़ उम्र और बाइक चलाने वाला गोरा व युवा होने की चर्चा है। अपाची बाइक पर सवार बदमाशों द्वारा एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिए जाने से पुलिस और क्षेत्रवासी अपाची बाइक चलाने वालों पर खास निगाह रख रहे हैं। ऐसा भी माना जा रहा है कि गैर जनपद और राज्य के कुछ अपराधिक तत्व नजीबाबाद में आकर घटना को अंजाम दे रहे हैं।
टीम दिल्ली रवाना, बैंककर्मियों को किया अलर्ट
नजीबाबाद। एकाएक अपराधिक घटनाएं बढ़ने से पुलिस अलर्ट हो गई है। सीओ अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में टीमें गठित कर दी गई हैं। एक टीम छानबीन के लिए दिल्ली रवाना हो चुकी है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि क्षेत्र में स्थित बैंकों पर सीसीटीवी कैमरों को पूर्णत: दुरुस्त रखने के साथ साथ बैंक कर्मियों व सुरक्षा कर्मियों को चौकन्ना रहने के लिए कहा गया है। साथ ही स्पष्ट कर दिया गया है कि बैंक के सीसीटीवी कैमरे सक्रिय न मिलने को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें