फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांबड़ी में दहेज की खातिर सुसरालियों ने विवाहिता को जलाकर मार डाला, पति समेत चार पर रिपोर्ट कायम

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ माह पहले शेरकोट थाने में गांव गांबड़ी में हुई थी रिया की शादी
विज्ञापन

रिपोर्ट के बाद ससुराल वाले फरार
अमर उजाला ब्यूरो
शेरकोट। हल्दौर थाने के एक व्यक्ति ने दहेज की खातिर पुत्री की जलाकर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए मृतका के पति सहित चार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कायम कराई है। रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों ने उसकी पुत्री को दहेज के लालच में एक जनवरी को मारपीट कर जान से मारने की नीयत से आग लगा दी थी। गंभीर रूप से झुुलसी महिला की दिल्ली में दस जनवरी को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने घटना के 12 दिन बाद रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू की गई हे। आरोपी रिपोर्ट होने का पता लगते ही गायब हो गए है।
विज्ञापन

हल्दौर थाने के ग्राम नांगलजट निवासी सतपाल सिंह ने पुलिस में कायम कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने पुत्री रिया (21) की शादी लगभग आठ माह पहले शेरकोट थाना क्षेत्र के ग्राम गांवड़ी में विपिन के साथ की थी। सामर्थ्य के अनुसार उनके द्वारा दान दहेज दिया गया था। पर उसके ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। अक्सर उसकी पुत्री के साथ मारपीट कर दहेज में मोटरसाइकिल की मांग करते आ रहे थे। मांग पूरी ना करने पर एक जनवरी को आरोपियों ने उसकी रिया आग लगा दी। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। सूचना पर वह अपनी पुत्री को जिला अस्पताल ले गए, लेकिन जब उसके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ तो उपचार को दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान दस जनवरी को उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता ने पति विपिन , देवर रवि, ससुर मिश्री सिंह और सास के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत हत्या करने की रिपोर्ट कायम कराई है। उधर, थानाध्यक्ष शिशुपाल शर्मा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही मामले की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें