फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बदमाशों को दबोचा 16-48-14

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। सर्विलांस टीम और हल्दौर पुलिस ने हीमपुर थाने में 11 दिन पहले हुई बाइक लूट का खुलासा करते हुए चार बदमाशों को दबोच लिया। बदमाशों के पास से लूटी बाइक और हथियार बरामद किए हैं। बाइक खरीदने आए दो लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्त में लिया है।
विज्ञापन

सीओ सिटी गजेंद्र पाल सिंह के अनुसार 30 अक्तूबर को चार बदमाशों ने थाना हीमपुर के गांव रौनियां निवासी प्रीतम सिंह से तमंचे और छुरे दिखा कर बाइक, पर्स एवं मोबाइल रजनीश प्रताप इंटर कॉलेज के पास लूट लिया था। प्रीतम सिंह बिलाई शुगर मिल में रात की ड्यूटी करने जा रहा था। पुलिस ने दस नवंबर की शाम गांव बल्दिया के पास रेलवे फाटक से चार बदमाशों को दबोच लिया। बदमाशों के पास से लूटी गई बाइक, एक तमंचा, 315 बोर का एक तमंचा, दो कारतूस, एक छुरा, एक चाकू बरामद किए हैं। बदमाशों ने अपने नाम चांदपुर के गांव सुल्तानपुर निवासी अजीत उर्फ जीतू, तखतपुर निवासी कपिल, राहुल, होमी बताए। बदमाश बाइक को बेचने के लिए आए थे। बाइक को खरीदने आए सलीम और नसीरुद्दीन को भी पुलिस ने दबोचा है। सीओ सिटी के अनुसार बदमाश अपने खर्चे पूरे करने के लिए लूट की घटना को अंजाम दे रहे थे। उनका रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। बदमाशों को दबोचने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार गौड़, एसआई अशोक कांबोज, सुनील, शिव शंकर सिंह, कांस्टेबिल रवि मलिक, हरिओम, अनुज कुमार, लक्की कर्णवाल, सर्विलांस प्रभारी सुमन कुमार, कांस्टेबिल राजीव कुमार, आदित्य, दुष्यंत कुमार, विक्रांत चौधरी, सचिन चौधरी, दीपक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें