शातिर मुनीर और साथी
का प्लॉट होगा जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
स्योहारा (बिजनौर)।
एनआईए अफसर तंजील अहमद की हत्या के आरोपी शातिर मुनीर और उसके साथी द्वारा सहसपुर में खरीदा गया प्लॉट जब्त होगा। प्लॉट की कुर्की के अदालती नोटिस को पुलिस ने आरोपियों के परिजनों को रिसीव कराकर उनके घर के दरवाजे पर चस्पा कर दिया।
नोटिस में सहसपुर के मोहल्ला मौलवियान निवासी रिजवान पुत्र इकबाल अहमद व मुनीर के संयुक्त रूप से खरीदे गए प्लॉट को कुर्क करने की संस्तुति की गई है। नोटिस में कहा गया है कि रिजवान और मुनीर ने मिलकर 27 सितंबर 2014 को पूर्वी दिल्ली के थाना जाफराबाद क्षेत्र में करीब डेढ़ करोड़ की लूट की थी। उस पैसे से ही अभियुक्तों ने 30 लाख रुपये का सहसपुर में एक प्लॉट खरीदा था। अभियुक्तों के पास इतनी आय का कोई ज्ञात स्रोत नहीं है। नोटिस में 23 जून 2017 को अभियुक्त पक्ष से अदालत में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है कि क्यों न उक्त संपत्ति को राज्य सरकार के पक्ष में जब्त कर लिया जाए।
पुलिस ने नोटिस किया चस्पा, दिल्ली लूट की रकम से खरीदा था
फोटो 17
दिल्ली और अलीगढ़ समेत सभी केंद्रों के ध्यानार्थ