महिला को पीटकर रास्ते में छोड़ा
हल्दौर (बिजनौर)। गांव शाहनगर निवासी एक महिला ने पति व सास पर मारपीट कर गांव कुम्हारपुरा के रास्ते में बेहोश हालत में छोड़कर चले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
नगर के मोहल्ला तोलावा निवासी रिक्शा चालक राजेश ने पुत्री लक्ष्मी की शादी करीब एक वर्ष पूर्व क्षेत्र के गांव शाहनगर निवासी जयपाल सिंह के पुत्र सोनू से की थी। महिला का एक माह का बच्चा है। लक्ष्मी का कहना है कि तीन दिन पूर्व बच्चे के बीमार होने पर ससुरालियों ने महिला से मायके से 30 हजार रुपये लाने को कहा। विरोध करने पर मारपीट की। बेहोश होने पर गांव कुमारपुरा के रास्ते में छोड़कर चले गए। किसी ने फोन पर सूचना मायके वालों को दी। इस पर उन्होंने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। शनिवार को मायके वाले महिला को लेकर थाने पहुंचे।