फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वयोवृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। गांव पैजनियां में संदिग्ध परिस्थितियों में एक वयोवृद्ध की मौत हो गई। मृतक के भांजे ने परिजनों पर उनकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत पुलिस से की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भिजवाया।
विज्ञापन

गांव पैजनियां निवासी भोपाल त्यागी ( 90) के कोई संतान नहीं थी। उनकी पत्नी का पहले देहांत हो चुका था। कई वर्षों से उनका भतीजा अनुराग उर्फ बिट्टू त्यागी अपने परिवार संग उनके साथ रहता था। ग्रामवासियों के अनुसार भोपाल त्यागी कई दिनों से बीमार थे। उनका उपचार चल रहा था। रविवार की सुबह करीब आठ बजे भोपाल की उनके आवास पर मौत हो गई। शव के अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थी। इसी दौरान मृतक का भांजा बिजनौर की आवास विकास कॉलोनी निवासी संजय त्यागी सूचना पर पैजनियां पहुंचा। संजय ने मामा के कुछ परिजनों पर उनकी हत्या करने की आशंका जताते हुए मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भिजवाया। मृतक की काफी चल और अचल संपत्ति बताई गई है। कोई संतान न होने के कारण उनकी संपत्ति अपनाने को लेकर स्थिति विवादित बनी हुई है। पुलिस कार्रवाई से अंतिम संस्कार की तैयारियां धरी रह गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें