फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोनू की मौत का राज खोलेगी धामपुर पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। ओवरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर मिले मोनू सैनी के शव के मामले की जांच धामपुर पुलिस करेगी। इस मामले की जांच नजीबाबाद जीआरपी से धामपुर कोतवाली स्थानांतरित कर दी गई है। नजीबाबाद निवासी मोनू सेनी पुत्र शंभू सैनी का 12 दिसंबर 2017 को ओवरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। जीआरपी और कोतवाली पुलिस ने एक दूसरे के पाले में गेंद डालते हुए मामले में मुकदमा दर्ज करने से मना कर दिया था। मृतक के पिता शंभू सैनी ने घटना की रिपोर्ट नजीबाबाद जीआरपी में कराई थी। जीआरपी ने उच्चाधिकारियों के आदेश पर मोनू सैनी के मौत के मामले को धामपुर कोतवाली को स्थानांतरित कर दिया है। उधर, सीओ अर्चना सिंह का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें