फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा के काले कारोबार में जुड़ रहे सफेदपोश के तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। हसनपुर से बरामद हुई साढ़े तीन करोड़ नकली दवाओं के काले कारोबार के तार कई रसूखदारों से जुड़ते नजर आ रहे हैं। औषधि विभाग और पुलिस की जांच पड़ताल में कुछ ऐसे संकेत मिल रहे हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक यूपी के कई जिलों में दवा तस्कर छिपे बैठे हैं। मुजफ्फरनगर और अलीगढ़ में छिपे बैठे दवा तस्करों की धरपकड़ के लिए टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। जल्द ही कुछ और तस्कर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन


औषधि व हसनपुर पुलिस ने नकली दवाओं का भंडाफोड़ करते हुए हसनपुर, अमरोहा, हापुड़ और बुलंदशहर से गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। अवैध दवाओं का गोरखधंधा यूपी के अलावा दिल्ली और उत्तराखंड तक फैला हुआ है। नकली दवा के अवैध कारोबार की परतें खुलने के बाद शासन में खलबली मची हुई है। शासन के सख्त निर्देशों पर सूबे में हाई अलर्ट कर दिया गया है। जगह-जगह संबंधित औषधि निरीक्षकों ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं पकड़े गए दवा तस्करों की निशानदेही पर औषधि विभाग और पुलिस की टीमें अलीगढ़ और बुलंदशहर के अलावा मुजफ्फरनगर में ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। मुरादाबाद औषधि निरीक्षक नीरज मोहन दीपक के मुताबिक दवा तस्करों का नेटवर्क सूबे के रसूखदारों से जुड़ रहा हैं। औषधि विभाग और पुलिस की टीमें प्रदेश के कई जिलों में कार्रवाई कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें