फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-बहन को अपहरण कर ले गई पड़ोसन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
लाइनपार क्षेत्र से एक महिला पड़ोस में रहने वाले बहन-भाई को अपहरण करके ले गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीरवार को क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया। देर शाम तक न तो बच्चे मिल पाए और न ही उक्त महिला का सुराग लग पाया था।
मूलत: गांव कानोन्दा का निवासी दिनेश पिछले कुछ समय से लाइनपार के बलजीत नगर में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ किराये के मकान में रहता है। उक्त मकान में अन्य किरायेदार भी रहते हैं। बुधवार को दिनेश काम पर गया हुआ था। पत्नी मोनी व बच्चे प्रियांशु (7) और प्रिया (6) घर पर थे। मोनी अपने दोनों बच्चों को कमरे पर ही छोड़कर किसी काम के सिलसिले में बाहर गई। वापस लौटी तो दोनों बच्चे गायब थे। घंटों तलाश करने के बाद भी बच्चे नहीं मिले। परिजनों ने मकान में रहने वाली दूसरी किरायेदार सीता पर बच्चों के अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में मोनी ने कहा है कि सीता अक्सर उसके बच्चों के साथ खेलने का दिखावा करती थी। पड़ोसी होने के चलते वे उस पर विश्वास करते थे। बुधवार को जब वह बाजार से वापस घर आई तो दोनों बच्चे नहीं थे। सीता भी गायब थी। गली में खेल रहे दूसरे बच्चों से पूछा तो पता लगा कि सीता उसके बच्चों को लेकर गई है।
विज्ञापन

इसी महीने आए थे मकान में
बताया जा रहा है कि नरपत गंज (बिहार) की निवासी सीता का करीब डेढ़ महीने पहले ही ओमवीर से विवाह हुआ था। गत चार मार्च को ही ओमवीर व सीता उक्त मकान में किराये पर रहने आए थे।
पुलिस ने चलाया सर्च अभियान
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी कुलबीर सिंह ने थाने के कर्मचारियों, राइडर्स और चीता राइडर्स की मीटिंग लेकर उन्हें बच्चों और उक्त महिला के हुलिये से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने बलजीत नगर व लाइनपार की अन्य कॉलोनियों में सर्च अभियान शुरू किया। मगर शाम तक उक्त महिला और बच्चों का कुछ सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन

अधिकारी बोले
एडिशनल एसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। उक्त महिला के पति से भी पूछताछ की गई है। महिला जिस गांव की है, वहां भी पता लगाया जा रहा है। सर्च अभियान जारी है। जल्द ही बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें