फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां को चाकू मारकर फरार हो गया था पुत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती। पुत्र द्वारा चाकू से किए गए जानलेवा हमले में घायल मां की आठ दिन बाद मौत हो गई। मृतका के छोटे पुत्र ने बड़े भाई के खिलाफ मां की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नांगल थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मद अलीपुर द्वारिका (तिसोतरा) में 17 अगस्त की रात अमलेश देवी पर उसके बड़े पुत्र दीपक ने चाकू से कई वार कर घायल कर दिया था। घटना के बाद दीपक घर से फरार हो गया था। छोटे पुत्र अमित ने गंभीर रूप से घायल मां अमलेश को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराकर उपचार दिलाया। हालत चिंताजनक होने पर अमलेश को मेरठ ले जाया गया था। हालत में सुुुधार न होने पर अमित मां को वापस बिजनौर ले आया और प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया। शुक्रवार रात अमलेश (50) की मौत हो गई।
शनिवार सुबह अमित ने नांगल पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराते हुए बड़े भाई दीपक के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी। अमित ने बताया कि दीपक शराब पीने का आदी था। वह आए दिन परिजनों से झगड़ता था। 17 अगस्त की रात भी वह पत्नी व बच्चों से झगड़ रहा था। मां अमलेश बीच में आ गई। पेट में दो-तीन जगह चाकू लगने से घायल मां की मौत हो गई। घटना के बाद से दीपक की पत्नी बच्चों के साथ मायके गई है। पुलिस ने फरार दीपक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें