फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 134 किलो गांजे के साथ सात तस्कर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने 134 किलो गांजे के साथ सात तस्कर दबोचे
विज्ञापन

बिजनौर। एसटीएफ बरेली व नूरपुर पुलिस ने 134 किलो गांजे के साथ सात तस्करों को दबोचा है। गांजा उड़ीसा के विशाखापटनम से बुढ़ाना ले जाया जा रहा है। पकड़े गए गांजे की कीमत चार लाख रुपये है। गांजा डीसीएम में ला रहे कटहल के बीच में छिपाकर लाया जा रहा है।
विज्ञापन

एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक एसटीएफ बरेली व नूरपुर पुलिस ने नूरपुर में ब्लॉक के पास से सब्जी से लदी डीसीएम की तलाशी ली तो उसमें कटहल की सब्जी के बीच में छिपा 134 किलो गांजा बरामद हुआ। पकड़ा गए गांजे की कीमत चार लाख रुपये बताई गई है। गांजे के साथ सात मादक तस्कर दबोचे हैं। तस्करों में मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी रिजवान पुत्र कुतुबुद्दीन उर्फ किताबुद्दीन, बुढ़ाना निवासी इंतजार पुत्र स्वर्गीय इकबाल, नूरपुर के मोहल्ला हजरतनगर निवासी कुतुबुद्दीन पुत्र इदरीश, वसीम पुत्र मोहम्मद इदरीश, रामपुर जिले के कैमरी थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा चकरपान निवासी राजूपाल पुत्र सतपाल, सतीश पुत्र कढेराम व उड़ीसा के जिला खोरापुट थाना फादुआ के बैन्जुला निवासी बालाराम माझी शामिल है। टीम ने तस्करों के पास से 134 किलो गांजे के अलावा डीसीएम ,12770 रूपये , चार मोबाइल , दो आधार कार्ड, दो डीएल व दो एटीएम बरामद किए है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए तस्करों ने टीम को बताया कि गांजा वह बुढाना के लोगों को बेचने के लिए उड़ीसा के विशाखापटनम से लाए थे। इस काम को काफी दिनों से कर रहे थे। गांजा कटहल की सब्जी के बीच में इसलिए छिपा कर ला रहे थे कि ताकि किसी को शक न हो। पुलिस सभी तस्करों से पूछताछ करने में जुटी है। तस्करों को पकड़ने वाली टीम में एसटीएफ बरेली के उपनिरीक्षक राघवेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी जगवीर सिंह, आरक्षी कुलदीप ,नितिन, संजीव, शिवओम पाठक ,मनोज अवस्थी नूरपुर थाने के दरोगा कर्मजीत सिंह, आरक्षी कौशलेंद्र प्रताप, कमरूद्दीन शामिल थे।
विज्ञापन

टीम को पहले ही था मालूम
टीम को डीसीएम में गांजा आने की पहली ही सूचना मिल गई थी। टीम डीसीएम के इंतजार में लगी थी। डीसीएम के आते ही टीम ने डीसीएम को तस्करों समेत दबोच लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें