फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन पक्ष ने दूल्हे और बारातियों को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
दूल्हे सहित बरात को बनाया बंधक
विज्ञापन

कोतवाली देहात। दूल्हा व दुल्हन पक्ष के लोगों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी के चलते दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे समेत बरात के कुछ लोगों को रातभर बंधक बनाए रखा। पुलिस दूल्हे और बरातियों को बंधन मुक्त कराकर थाने ले आई। इस दौरान दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद बरात बिना दुल्हन लिए ही बैरंग लौट गई। समाचार दिए जाने तक दोनों पक्षों में थाने में समझौता वार्ता जारी है।
विज्ञापन

मोहल्ला राजा कॉलोनी निवासी खलील की पुत्री का निकाह थाना नजीबाबाद क्षेत्र के गांव दाउदपुर नन्हेड़ा निवासी खुशनसीब से तय हुआ था। सोमवार को बारात आई थी। दुल्हन की रुखसती के समय दूल्हे के बहनोई व दूल्हे ने दुल्हन पक्ष की महिलाओं को कुछ अपशब्द कह दिए। इससे क्षुब्ध होकर दुल्हन पक्ष के लोगों ने दुल्हन को रुखसती करने से रोक दिया और दूल्हे खुशनसीब, उसके पिता खुर्शीद तथा दूल्हे के बहनोई असलम आदि को अपने घर पर ही बंधक बना लिया। मंगलवार को दूल्हे पक्ष के लोगों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस दूल्हे खुशनसीब समेत सभी बंधक बारातियों को बंधन मुक्त कराकर थाने ले आई। दोनों पक्षों में कई घंटे तक थाने में ही समझौता वार्ता चली। इसके बाद भी दुल्हन पक्ष ने दुल्हन को रुखसत करने से साफतौर पर मना कर दिया। इस दौरान यह तय हुआ कि दूल्हा पक्ष दहेज का सारा सामान वापस करेगा। इस दौरान दूल्हा पक्ष चार लाख 61 हजार रुपये देने की बात पर सहमत हो गया। इसके बाद बरात बिना दुल्हन लिए ही लौट गई। थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह के अनुसार घटना की कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें