फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार पर फायरिंग किया
विज्ञापन

हल्दौर। गांव शाहनगर में स्थित बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक दुकानदार पर तमंचे से फायर कर उसे घायल कर दिया। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख बदमाश फायरिंग कर बाइक समेत मौके से फरार हो गए। परिजनों ने घायल को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। पीड़ित के भाई ने तीन बदमाशों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव शाहनगर निवासी बिजेंद्र सिंह सोमवार की शाम करीब सात बजे अपनी परचून की दुकान पर अकेला बैठा हुआ था। आरोप है कि एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश उसकी दुकान पर पहुंचे। दुकानदार से विवाद करना शुरू कर दिया। आरोप है कि विवाद का विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे से बिजेंद्र पर फायर कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार उक्त दुकानदार गोली के छर्रे कान व सिर के आसपास लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के परिजनों ने उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहा भर्ती कराया है। घायल के भाई सुरेंद्र सिंह ने थाने पहुंचकर तीन बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार गौड़ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें