फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही के घर आए बदमाश फायर के बाद मौके से फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने सिपाही के घर का ताला तोड़ा
विज्ञापन

नींदडू़। फायर ब्रिगेड सिपाही के मकान का ताला तोड़कर बदमाश ऊपरी मंजिल पर पहुंच गए। एक बदमाश ने वैन चालक को गन प्वाइंट पर ले लिया। इसी दौरान सिपाही ने ललकारते हुए बदमाशों पर लाइसेंसी बंदूक से फायर झोंक दिया, जिसके बाद बदमाश फरार हो गए।
अनीस अहमद उत्तर प्रदेश फायर ब्रिगेड में सिपाही है और अमरोहा में तैनात है। शनिवार रात करीब एक बजे वह पत्नी समीना के साथ ट्रेन से घर लौट रही पुत्री को पड़ोसी राशिद की मारुति वैन से लेने धामपुर रेलवे स्टेशन पर गया था। उनकी बेटी शाहजहांपुर में अध्यापिका है और सर्दियों की छुट्टियों में घर आ रही थी। अनीस ने बताया कि उसके अन्य बच्चे कमरे में मौजूद थे और उन्होंने अंदर से दरवाजा बंद कर रखा था। सुरक्षा की दृष्टि से वह मकान के गेट का बाहर से ताला लगा गया था। करीब दो बजे जब वह घर पहुंचा, तो गेट का ताला टूटा देखकर ठिठक गया। इसी बीच एक नकाबपोश बदमाश ने वैन खड़ी कर लौट रहे चालक राशिद की कनपटी पर तमंचा लगाकर उसे कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशिद के शोर मचाने पर अनीस जैसे ही वहां पहुंचा, तो गली में छिपे दो अन्य बदमाश निकल कर भागे। राशिद को आतंकित करने वाला बदमाश भी उनके साथ भाग गया। अनीस ने बदमाशों को ललकारा और उनके पीछे दौड़ते हुए अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर किया, लेकिन बदमाश एक गली में घुसकर फरार हो गए। घटना के बाद राशिद काफी देर तक भयभीत रहा। अनीस ने पुलिस को फोन कर वारदात की सूचना दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा आवश्यक जानकारी ली। अनीस अहमद के मुताबिक तीनों बदमाश युवा, सशस्त्र और चेहरे ढके हुए थे। वे गेट पर ताला लगा देखकर यह समझे होंगे कि घर में कोई नहीं है, लेकिन इसी बीच सौभाग्य से वह लौट आया। घर से कोई सामान चोरी नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें