अफजलगढ़। रेहड़ थाना क्षेत्र की युवती प्रेम प्रसंग के चलते निकाह की जिद को लेकर अफजलगढ़ में प्रेमी युवक के घर आ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी।
युवती का कहना है कि उसका अफजलगढ़ निवासी सजातीय युवक के साथ कई वर्षों से प्रेम संबंध है। युवक ने उसे निकाह करने की कसम खा रखी है। आरोप है कि अब युवक उसे धोखा देकर और कहीं निकाह करने की फिराक में है। बुधवार की शाम युवती प्रेमी के घर जा धमकी और निकाह की जिद पर अड़ी है। युवती का कहना है कि युवक को पति मान चुकी है। अब वह किसी भी सूरत में उसे छोड़ना नहीं चाहती है। युवती ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को भी युवक के घर बुला लिया। पुलिस ने जानकारी की और जांच कर मामले को आपस में निपटाने की बात कह कर वापस हो गई। उधर, युवक का कहना है कि वह युवती को वह जानता भी नहीं है। उधर, मामला एक ही बिरादरी का होने के कारण दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास जारी है। कोतवाल प्रेमवीर राणा सिंह ने बताया कि मामला नहीं निपटता है तो पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगी।