फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने वाहन व पशु चोरी करने वाले गैंग दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने वाहन व पशु चोरी करने वाले गैंग दबोचे
विज्ञापन

बिजनौर। नहटौर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को चोरी की दो बाइक व टाटा मैक्स के साथ दबोचा है। चोरों का गैंग उत्तराखंड राज्य से वाहन चोरी कर रहा था। इसके अलावा किरतपुर पुलिस ने चोरी की दो भैंसों के साथ एक चोर को दबोचा है।
विज्ञापन

एसपी संजीव त्यागी के अनुसार नहटौर पुलिस ने ऑक्सफोर्ड स्कूल के सामने वाहन चेकिंग के दौरान नजीबाबाद के मोहल्ला मुगलुशाह निवासी मोहम्मद अरशद, देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के भगत सिंह कॉलोनी निवासी नौशाद अंसारी, देहरादून के मोहल्ला भंडारी बाग निवासी अहसान को दबोचा। चोरों के पास से चोरी की दो बाइक, दो चाकू बरामद हुए हैं। इनके अलावा एक टाटा मैक्स गाड़ी भी बरामद हुई है। इस गाड़ी में ही चोरी के वाहनों को देहरादून से बेचने के लिए गैंग के सदस्य बिजनौर ला रहे थे। गैंग देहरादून से वाहन चोरी करके बिजनौर लाकर बेचता था। काफी दिनों से गैंग यह काम कर रहा था। चोरों के वाहनों को बेचने के लिए ग्राहक पहले से ही गैंग ढूंढ लेता था। इसके बाद उनके पास वाहन बेचने के लिए भेजता था। गैंग काफी दिनों से वाहन चोरी कर रहा था। वहीं किरतपुर पुलिस ने गांव आजमपुर मोहम्मद अली निवासी अशोक कुमार की दो भैंस चोरी करके ले जाते हुए किरतपुर के गांव भनेड़ा निवासी फरमान को चोरी की दो भैंस समेत दबोचा है। फरमान ने पुलिस को बताया कि वह भैंस अपने साथी गांव सराय इम्मा निवासी आसिफ बाजा व महताब के साथ चोरी करता है। पुलिस इन दोनों आरोपियों की तलाश में भी जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें