फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी करने वाला पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठगी करने वाला पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

नगीना(बिजनौर)। नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोपी व्यक्ति को पीड़ित युवकों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने युवकों की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
मोहल्ला शाहजहीर निवासी अजीम, मोहल्ला सैय्यदवाड़ा निवासी अरशद खान, सरायमीर निवासी परवेज सोमवार की देर शाम एक व्यक्ति को पकड़ कर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर सौंपी। आरोप लगाया कि थाना बिलारी के गांव तेबर खास निवासी शमीम खान 60 वर्ष समाज कल्याण विभाग बरेली से सेवा निवृत्त हुआ है। आरोपी ने युवकों से नौकरी लगवाने के नाम पर लगभग डेढ़ लाख रुपये ले रखे हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके पास से बरामद काले रंग के बैग से एक मोहर, एक पैड, हाईस्कूल की मार्कशीट की छाया प्रति, शपथ पत्र, तीन आई कार्ड, चार आई कार्ड खाली, आधार काई बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजय प्रताप सिंह ने बताया कि शमीम खान व्यक्ति का नगीना में काफी समय से आना जाना था। वह नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों से ठगी करता था। युवकों को फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर तत्काल नौकरी दिलाने का झांसा देकर वसूली करता था। उन्होंने बताया कि मामले की और अधिक जांच की जा रही है। पीड़ित युवकों की तहरीर पर आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें