फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। गांव शाहनगर निवासी एक विवाहिता का शव कमरे में कुंदे से लटका मिला। मृतका का पति व उसके परिजन शव को बिना पुलिस को सूचना दिए देहरादून से अपने गांव ले गए। वहीं सूचना मिलने पर गांव पहुंचे विवाहिता के मायके वाले ने उसकी मौत करने का आरोप लगाया। विवाहिता के पिता ने दहेज में मोटी रकम न लाने पर अपनी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए उसके पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव खेड़की ठप्पा निवासी रामप्रसाद सैनी ने करीब छह वर्ष पूर्व अपनी बेटी ज्योति (25) की शादी गांव शाहनगर निवासी त्रिलोकीचंद सैनी के बेटे अरविंद के साथ किया था। ग्रामीणों के अनुसार अरविंद करीब दो वर्षों से देहरादून के अंबेडकर कॉलोनी, रायपुर में एक किराये के मकान में रहता है। वह वहां पर किसी कंपनी में टेलरिंग का काम करता है। उसके साथ उसकी पत्नी व उसका चार वर्षीय बेटा और उनके पड़ोस में उसके चाचा व चाची भी रहते है। ज्योति मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। अरविंद कंपनी में काम करने गया हुआ था। उसकी पत्नी व उसका बेटा कमरे पर अकेले थे। शनिवार सुबह करीब 11 बजे उसके कमरे के बाहर उसके पुत्र के रोने की आवाज सुनकर मौके पर चाचा-चाची और पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। ज्योति के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना पाकर अरविंद भी मौके पर पहुंचा और दरवाजा तोड़ा। ज्योति का शव कमरे की छत के कुंदे से लटका हुआ था। उसके गले में रस्सी का फंदा बंधा हुआ था। अरविंद बिना पुलिस को सूचना दिए पत्नी के शव को देर शाम अपने गांव शाहनगर लेकर पहुंचा। किसी तरह सूचना पाकर मृतका के मायके वाले स्थानीय थाने पहुंचे और मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस मौके पर देरी से पहुंची। इससे पहले मौके पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने उसकी मौत को लेकर उसके ससुरालियों से भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भिजवाया। मृतका के पिता ने अपने दामाद, उसके चाचा तिलकराम व उसकी चाची सुनीता पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तीनों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें