फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कुएं में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का शक

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। बसी गांव में किसान मुकेश के खेत में कुएं में रविवार सुबह अज्ञात युवक का शव फंदे पर लटका मिला। उसकी हत्या करके शव को इस तरह से लटकाने का शव जताया जा रहा है। पता लगने पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हाेे सकी।
विज्ञापन


बसी गांव के किसान रविवार सुबह खेतों में पहुंचे तो वहां किसान मुकेश के खेत में कुएं के किनारे पर गड़े सरिये पर बंधी प्लास्टिक की रस्सी से बने फंदे पर युवक का शव लटका हुआ देखा। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है और वह शर्ट व पेंट नहीं पहने हुए था। गले में रस्सी से बने फंदे के निशान थे। मृतक के सीने पर इंग्लिश में वीके और केकेआर लिखा हुआ था तो हाथ पर अमोद लिखने के साथ ही महाकाल का टेटू बना हुआ था।
वह गले और हाथ में काले मोतियों की माला और कान में सफेद धातु की बाली पहने हुए था। पुलिस ने ग्रामीणों को बुलवाकर मृतक के शव की पहचान करवाने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। यह माना जा रहा है कि जिस तरह से वह लटका हुआ था तो उसकी हत्या करके भी किसी ने लटकाया हो। हालांकि उसके शरीर पर कोई निशान नहीं था और पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होने की बात कही है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद आसपास के थानों में उसका फोटो भेजा, जिससे उसकी पहचान हो सके। सीओ रोहन चौरसिया के अनुसार बसी गांव के खेतों में कुएं में अज्ञात युवक का शव फंदे पर लटका मिला। मृतक के शव की पहचान नहीं हो सकी। पहचान के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें