बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सिसाना गांव के पास भैंसा-बुग्गी और बाइक की भिड़ंत हो गई। इसमें नीटू निवासी गौरीपुर जवाहरनगर और उसकी पत्नी दीपा घायल हो गई। दोनों घायलों का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।
गौरीपुर जवाहरनगर गांव निवासी नीटू मंगलवार दोपहर अपनी पत्नी दीपा के साथ बाइक से बागपत बाजार में जा रहे थे। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जैसे ही सिसाना गांव से आगे पहुंचे तो सामने से गलत दिशा में आ रहे भैंसा-बुग्गी से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत होते ही नीटू और दीपा नेशनल हाईवे पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को उठाकर निजी अस्पताल में उपचार कराया। इसमें जांच अधिकारी ब्रजेश कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।