फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: विवाहिता को मारने के प्रयास में पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता मीनू को मारने के प्रयास में पुलिस ने मंगलवार को पति राहुल, ससुर लोकेंद्र समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

कस्बा निवासी मीनू ने बताया कि वर्ष 2020 में उसकी शादी बिजरौल गांव के राहुल के साथ हुई थी। शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले उत्पीड़न करने लगे। इसका विरोध करने पर पति राहुल, ससुर लोकेंद्र, नंद प्रिया, फूफा धर्मेंद्र और बुआ कविता ने पिटाई कर घायल कर दिया। इसके बाद बेटी को जन्म देने पर पिटाई कर घर से निकाल दिया, तभी से वह मायके में रह रही है। आरोप लगाया कि ससुराल वाले मायके में आकर तलाक का दबाव बनाने लगे और मना करने पर गला घोंटकर मारने का प्रयास किया। इसमें जांच अधिकारी प्रभाकर कैंतुरा का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें