फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ऑनलाइन भुगतान का बहाना बनाकर लैपटॉप लेकर भागा युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। नेताजी सुभाष मार्ग पर कंप्यूटर की दुकान से लैपटॉप खरीदने के बाद ऑनलाइन भुगतान करने का बहाना बनाकर लैपटॉप लेकर फरार हुए युवक को धामपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

विवेचना अधिकारी रवि तोमर ने बताया कि धामपुर में दो दिन पहले धामपुर थाना क्षेत्र के गांव बसेड़ा खुर्द निवासी यासर पुत्र असरफ नगीना स्थित नेताजी सुभाष बोस मार्केट में एक कंप्यूटर की दुकान पर लैपटॉप खरीदने पहुंचा था। उसने दुकानदार से लैपटॉप पसंद कर खरीद लिया। इसके बाद दुकानदार को लैपटॉप की कीमत ऑनलाइन ट्रांसफर करने का झांसा दिया और भुगतान करने के बहाने दुकान से बाहर निकल गया।
इसी दौरान वह लैपटॉप लेकर मौके से फरार हो गया। काफी देर तक युवक के वापस नहीं लौटने और भुगतान नहीं होने पर दुकानदार को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव बसेड़ा खुर्द निवासी यासर को धामपुर में लैपटॉप के साथ राजपूताना के पास से गिरफ्तार कर लिया। सीओ अंजनी कुमार चुतर्वेदी का कहना है कि पुलिस की ओर से आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें