फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जहरीली फली ने ली तीसरी बच्ची की जान, एम्स में तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ापुर। कसौंदी (पैमार) की फली खाने से बीमार आठ वर्षीय सादिका ने दिल्ली स्थित एम्स में उपचार के दौरान शनिवार को दम तोड़ दिया। इससे पहले उसकी दो सहेलियों की भी मौत हो चुकी है। एक ही मोहल्ले की तीन मासूम बच्चियों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला ठाकुरान निवासी तीन बच्चियां बुधवार शाम घर के पास गुलाह नदी किनारे खेलने गई थीं। इसी दौरान उन्होंने नदी किनारे खड़े कसौंदी (पैमार) के पौधे से फलियां तोड़कर खा लीं। कुछ देर बाद तीनों की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उन्हें स्थानीय स्तर पर उपचार दिलाया लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ।
इस घटना में शकील अहमद की छह वर्षीय बेटी चाहत की बृहस्पतिवार रात मौत हो गई थी। इसके बाद शुक्रवार सुबह सलीम अहमद की चार वर्षीय बेटी माहेनूर ने भी दम तोड़ दिया। तीसरी बच्ची शमीम अहमद की आठ वर्षीय बेटी सादिका की हालत गंभीर होने पर उसे पहले नगीना और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां से मेरठ रेफर किया गया। मेरठ में भी हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उसे दिल्ली एम्स भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब दो बजे सादिका को एम्स में भर्ती कराया गया था। वहां चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन शनिवार को उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मोहल्ले के लोग भी तीनों बच्चियों की असमय मौत से सदमे में हैं। सादिका का शव शनिवार देर शाम तक घर नहीं पहुंचा था।
-कसौंदी मामले में टीम भेजी जा रही है। साथ ही इसमें विकास विभाग की मदद से कसौंदी हटाने और जागरूकता अभियान चलाया जाएगा ताकि भविष्य में किसी दूसरे बच्चे के साथ ऐसी घटना न हो।
-कौशलेंद्र सिंह, सीएमओ बिजनौर

अक्तूबर नवंबर में आती है कसौंदी पर फली
हर साल अक्तूबर में कसौंदी जिसे गांवों में पैमार या पैमाड़ भी कहते हैं, इस पर फूल आ जाता है। नवंबर में यह फली तैयार हो चुकी हैं। शुरुआत में इस पर पीले फूल आते हैं और बाद में हरी फली दिखती है। देखने में यह घर में आने वाली सेम की फली जैसी लगती है, इस कारण भी बच्चे इसे खा लेते हैं।

23 साल में जा चुकी है 137 बच्चों की जान
जिले में कसौंदी से बच्चों की जान जाने का सिलसिला पुराना है। हालांकि सात साल से जिले में ऐसी घटना सामने नहीं आई थी। 2019 तक इससे खूब मौत हुई थी। आंकड़ों पर नजर डालें तो 2003 से अब तक कसौंदी की फली खाने से 137 बच्चों की जान चुके हैं।

धामपुर। कसौंदी के जहरीले पौधों को नष्ट करने के दिए निर्देश
धामपुर। दो दिन पहले जनपद के बढ़ापुर थाना क्षेत्र में कसौंदी की फली खाने से तीन बच्चों की मौत की घटना को विकास विभाग ने गंभीरता से लिया है। इसी के मद्देनजर ब्लॉक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान और खंड विकास अधिकारी नीरज कुमार गर्ग ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की बैठक लेकर सख्त निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों, पंचायत घरों और बस्ती के आसपास खड़े कसौंदी के पेड़-पौधों को चिह्नित कर नष्ट कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें