फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दुष्कर्म का प्रयास करने का विरोध करने पर महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवाला कलां। थाना चांदपुर क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने और विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट कर धारदार हथियार से हमला करने के आरोप में पुलिस ने पांच युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक बिजनौर के आदेश पर थाना चांदपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया था। महिला का आरोप है कि उसका पति देहरादून में नौकरी करता है और वह घर पर अकेली रहती है। पुरानी रंजिश के चलते गांव गोयली निवासी उस्मान, फैजान, नसीम, इरशाद और फरदीन आए दिन उसके साथ गाली-गलौज करते हैं। इस संबंध में उसने चार दिन पूर्व थाना चांदपुर पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध शिकायत की थी।
महिला का आरोप है कि शिकायत से नाराज होकर आरोपी उसके घर में घुस आए और प्रार्थना पत्र वापस लेने का दबाव बनाते हुए उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन

महिला की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने थाना चांदपुर पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए। विवेचना अधिकारी सुधीर पवार ने महिला की तहरीर के आधार पर पांचों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें