फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नलकूपों से चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
किरतपुर। थाना क्षेत्र में खेतों से मोटर, ट्यूबवेल के तार और सोलर प्लांट के केबल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने रोहित कुमार निवासी ग्राम अकबरपुर अंगाखेड़ी थाना मंडावर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी का सामान, औजार और एक बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ग्राम भोजपुर खेड़ी निवासी बृजेश कुमार ने 10 अप्रैल को तहरीर देकर बताया था उसके नलकूप की मोटर व तार चोरी हो गए। साथ ही पड़ोसी रविंद्र, मनो और दीपक के खेतों से भी ट्यूबवेल के तार, स्टार्टर व एक मोटर चोरी हुए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। इसके अलावा तीन मई को ग्राम बुडगरा निवासी वसीम ने सोलर प्लांट से तांबे के तार और तीन-चार सोलर पैनल चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रोहित कुमार को गिरफ्तार कर उसके पास से जला हुआ केबल, विभिन्न लंबाई के तार, उपकरण और बाइक बरामद की है। किरतपुर पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार रोहित के खिलाफ पूर्व में भी आर्म्स एक्ट समेत अन्य मामलों में कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें