फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पति, ससुर व देवर पर मारपीट व धमकी देने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। क्षेत्र के ग्राम खंडसाल निवासी रितिका शर्मा ने पति, ससुर और देवर पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 24 फरवरी 2012 को कपिल कुमार निवासी ग्राम खंडसाल के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि उसका पति शराब पीने का आदी है और नशे में उसके साथ मारपीट करता है। पीड़िता के अनुसार, करीब पांच वर्ष पूर्व उसका पति उसे बच्चों सहित दिल्ली ले गया था, लेकिन तीन साल पहले उसे और बच्चों को वहीं छोड़कर भाग गया। इसके बाद वह कई बार ससुराल गई लेकिन पति नहीं मिला। आरोप है कि इस दौरान ससुर रामसरन और देवर सतेंद्र उसके साथ गाली-गलौज करते रहे। आरोप है कि पांच अप्रैल 2026 को जब वह ससुराल पहुंची और बच्चों के खर्च व फीस के लिए रुपये मांगे तो पति, ससुर और देवर ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। वहीं 11 अप्रैल की रात देवर ने फोन कर गाली-गलौज करते हुए गांव आने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपियों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई की बात कही है।
-
आश्रम से बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज

नहटौर। फुलसंदा आश्रम से बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम गनौरा निवासी खिलेंद्र सिंह ने तहरीर में बताया कि वह 12 फरवरी 2026 को कांवड़ यात्रियों की सेवा हेतु आश्रम आया था और अपनी हीरो स्प्लेंडर बाइक परिसर में खड़ी कर दी थी। 15 फरवरी को बाइक मौके से गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी पता न चलने पर पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें