फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कादराबाद। सोमवार की रात करीब 10 बजे मीरापुर साउथ निवासी कमलजीत उर्फ सूबा (45) पुत्र दरबारा सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह गांव भिक्कावाला शिव मंदिर के पास अचेत अवस्था में पड़ा मिला था। ग्रामीणों ने उसकी पहचान कर पुलिस को सूचना दी। सीएचसी में ले जाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीण को अचेत पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। ग्रामीणों की मदद से उसकी पहचान कमल जीत उर्फ सूबा के रूप में कर उसके परिजनों को सूचना दी गई। मृतक के पुत्र तथा ग्रामीणों के अनुसार कमलजीत नशे का आदी था। उसके पास थोड़ी खेती की जमीन है, जिससे परिवार की गुजर-बसर होती है। नशे के लिए वह कहीं भी निकल जाता था। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें