फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कर्ज में डूबे इंटीरियर डेकोरेटर ने बैंक में लगा दी सेंध, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का ताजपुर (बिजनौर)। मुंबई में इंटीरियर डेकोरेटर का काम करने वाले ताजपुर के मोहल्ला सैनी धर्मशाला निवासी दीपक ने चोरी का रास्ता अपना लिया। उसने कर्ज लेकर अपना कारोबार शुरू किया था लेकिन घाटा हो गया। करीब आठ लाख का कर्ज उतारने के लिए उसने दो-तीन फरवरी की रात में स्टेट बैंक शाखा में नकब लगाकर चोरी का प्रयास किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

नूरपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर बस स्टैंड पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में नकब लगाकर चोरी का प्रयास किया गया था। चोर नकदी तक नहीं पहुंच पाया था। उसने शाखा में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर और वायरिंग खुर्द-बुर्द कर दी थी। घटना के सातवें दिन रविवार शाम को पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिए चोरी का प्रयास करने वाले दीपक तक पहुंच गई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वह मुंबई में इंटीरियर डेकोरेटर का काम करता था लेकिन कारोबार में नुकसान होने पर साठ लाख के कर्ज में डूब गया। उसने गांव आकर नुकसान की भरपाई के लिए बैंक शाखा में चोरी करने की योजना बनाई थी। सीओ चांदपुर देश दीपक ने बताया कि घटना की रिपोर्ट शाखा प्रबंधक शैलेंद्र प्रताप सिंह की ओर से दर्ज कराई थी। गिरफ्तार किए गए आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्बल, प्लास आदि सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें