नजीबाबाद। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने पेट्रोल, डीजल के दामों में भारी वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया। माकपा की ओर से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया गया।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के रामपाल सिंह, विजय शर्मा, खुर्शीद शेख, सुरेश चंद गुप्ता, ओम प्रकाश सहित कई कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पेट्रोलियम पदार्थों की वृद्धि के विरोध में तहसील में प्रदर्शन किया। उसके बाद प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार राजीव यादव को सौंपा। माकपा ने केंद्र सरकार पर विश्व बाजार में करीब 20 रुपये प्रति लीटर बिकने वाले पेट्रोलियम पदार्थों पर करीब 55 रुपये विभिन्न टैक्स लगाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। माकपा ने प्रधानमंत्री से बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने, पेट्रोलियम पदार्थों में की गई वृद्धि वापस लेने, गरीबों को 6 माह तक 10 हजार रुपये प्रतिमाह उनके खातों में भेजने और बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की मांग की। माकपा के प्रतिनिधि मंडल में उसमान, मो. अब्बास, दानिश भी शामिल रहे।