नागरिक जन कल्याण सेवार्थ समिति ने सौंपा चैक
बिजनौर। नागरिक जन कल्याण सेवार्थ समिति ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए मुख्यमंत्री पीड़ित सहायता कोष में 21 हजार रुपये का चैक जिलाधिकारी को सौंपा।
सोमवार को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अध्यक्ष आरपी अग्रवाल एडवोकेट एवं सचिव नीरज कांत सोती के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे और वहां पर जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय को मुख्यमंत्री पीड़ित सहायता कोष में जमा करने के लिए 21 हजार रुपये का चैक सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि समिति करीब एक दशक से सामान्य जनमानस के लिए सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक उन्नति के लिए यथासंभव सक्रिय सहयोग करती है। साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों के लिए एकजुट होकर अवकाश प्राप्त वरिष्ठ नागरिकों की सक्रियता से करती चली आ रही है। वर्तमान में देश भर में कोरोना महामारी का प्रकोप है और हर कोई ऐसे बुरे वक्त में परेशान है। इसलिए हर सक्षम व्यक्ति और संस्था का फर्ज है कि वह शासन प्रशासन और जरूरतमंद लोगों की मदद करे।