फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट ने जिला पंचायत सदस्य मतगणना के मतपत्र तलब किए

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट ने तलब किए जिला पंचायत सदस्य मतगणना के मतपत्र
विज्ञापन

बिजनौर/नहटौर। अपर जिला जज चंपत सिंह ने जिला पंचायत सदस्य के वार्ड नंबर 39 ब्लॉक आंकू नहटौर प्रथम के चुनाव में धांधली के आरोप में दायर याचिका पर सुनवाई की। उन्होंने मतगणना से संबंधित मतपत्र, मतशीट और सभी दस्तावेज कोर्ट में प्रस्तुत करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी को आदेशित किया है। अगली सुनवाई के लिए 19 अप्रैल की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन

गांव गिलाड़ा निवासी राजीव कुमार ने जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 39 ब्लॉक आंकू नहटौर प्रथम से चुनाव लड़ा था। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में 142 मतों से रिजवान अहमद विजयी घोषित हुए थे। जिसको लेकर मतगणना में राजीव कुमार ने जबरन हराने का आरोप लगाया था। मतगणना स्थल पर खूब हंगामा हुआ था, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई थी। राजीव कुमार ने बिजनौर कोर्ट में चुनाव याचिका दायर करते हुए कहा था कि 19 अप्रैल 2021 को जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव होने के बाद 2 व 3 मई को हुई मतगणना में उसके साथ धांधली की गई। राजीव ने उसे जबरन चुनाव हराने का आरोप लगाया। एडीजे चंपत सिंह ने मामले की सुनवाई करते हुए मतपत्रों, मतशीट व मतगणना से संबधित समस्त दस्तावेज सील बंद अवस्था में न्यायालय के समक्ष अवलोकन करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी को आदेशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें