फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में युवक ने पत्नी को मार दी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली विवाद में युवक ने पत्नी को मार दी गोली
विज्ञापन

कोतवाली देहात (बिजनौर)। गांव धनौरी कुंवर में मामूली विवाद में एक युवक ने पत्नी को गोली मार दी। महिला को दो गाली मारने के बाद मृत समझकर आरोपी घर से फरार हो गया। गोली लगने से गंभीर रुप से घायल हुई महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया गया है। महिला के पिता की ओर से दामाद के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
कोतवाली देहात के थाना क्षेत्र के गांव धनौरी कुंवर के रहने वाले योगेश कुमार का विवाह आठ साल पहले थाना कोतवाली शहर के गांव फरीदपुर दरगा निवासी रामनाथ की बेटी अनु (27) के साथ हुआ था। शुक्रवार सुबह लगभग 10:30 बजे अनु बर्तन धो रही थी, इसी दौरान योगेश ने उसे तमंचे से दो गोली मारीं। एक गोली महिला के बाएं कंधे और दूसरी हाथ में लगी है। गोली लगने के बाद अनु बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी। पत्नी को मृत समझ कर आरोपी योगेश घर से फरार हो गया। घटना की सूचना अनु के पिता को आरोपी योगेश के भतीजे ऋतिक ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनु को बिजनौर में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने योगेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अनु के पिता रामनाथ ने बताया है कि योगेश के एक अन्य महिला से संबंध हैं। पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए ही योगेश ने उसकी हत्या का प्रयास किया। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती महिला के बयान दर्ज किए। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें