फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से दंपति घायल, जाम लगाया

Fri, 28 Aug 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद/नजीबाबाद। स्कूटी सवार जलालाबाद का एक दंपति रोडवेज बस की चपेट में आ गया। आजाद चौक पर लगातार दूसरे दिन घटना होने से नागरिकों ने जाम लगा दिया। सीओ के  नेतृत्व में पहुंचे पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


नगर पंचायत जलालाबाद का इस्लामनगर निवासी इस्तेखार उर्फ जम्मा अपनी पत्नी महनाज, दो वर्षीय बालिका इंशा के साथ नजीबाबाद से घर जा रहा था। जलालाबाद फ्लाई ओवर से पहले आजाद चौक पर बन रहे स्पीड ब्रेकर बचाते हुए उत्तराखंड की रोडवेज बस ने स्कूटी सवार दंपति को टक्कर मार दी।

दुर्घटना में दंपति एवं अबोध बालिका चोटिल हो गए। खबर मिलते ही पास स्थित जलालाबाद से बड़ी संख्या में नागरिक पहुंच गए। उन्होंने जाम लगा दिया। घायलों को प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही सीओ संजय राय, थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह, जलालाबाद चेयरमैन याकूब राइन, शेख खुर्शीद, सपा के पूर्व विधान सभा अध्यक्ष रफीक अंसारी, नदीम खां, नफीस अहमद, वसीम कुरैशी घटना स्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा जाम खुलवाने के प्रयास में मेरठ डिपो की बस को आगे बढ़ाते ही प्रदर्शनकारियों ने बस पर हमला बोल दिया। सीओ संजय राय, एसओ सत्यवीर सिंह, एसआई विरेंद्र सिंह ने तत्काल प्रदर्शनकारियों को खदेड़ते हुए बस को अपने कब्जे में ले लिया। जिससे तोड़फोड़ की घटना टल गई। पुलिस एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के समझाने तथा दंपति एवं उनकी अबोध बालिका के सकुशल होने के बाद प्रदर्शनकारी वापस लौट गए। इसी घटना स्थल पर एक दिन पूर्व स्कूली छात्रा की मौत के बाद स्पीड ब्रेकर निर्माणाधीन था। स्पीड ब्रेकर से बचने के प्रयास में बस स्कूली से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें