फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बीमा कराकर क्लेम हड़पने में दंपती किए गए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। गंभीर बीमार लोगों का बीमा कराने और मौत के बाद क्लेम की रकम हड़पने में पुलिस ने नवाब अली व उसकी पत्नी रूखशी अंजुम निवासी गांव पेली थाना धनौरा मंडी जनपद अमरोहा को गिरफ्तार किया है। इस मामले में नामजद इन्हीं के गांव के शरद त्यागी के अलावा आशा तारावती व दो अन्य को पुलिस तलाश रही है। इनमें एक बीमा कंपनी का एजेंट तथा दूसरा अधिवक्ता है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में एएसपी सिटी डाॅ. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि चांदपुर के गांव बाडीवाला निवासी फूलवती व मोनू, कोतवाली देहात के शादीपुर निवासी निक्की सावन तथा चांदपुर थाने के गांव शादीपुर मिलक निवासी महिपाल ने बीमा क्लेम हड़पने के संबंध में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
एएसपी ने बताया कि गिरोह के सदस्यों ने चार मामलों में मिले बीमा क्लेम के 32 लाख दस हजार रुपये हड़पे हैं। इस तरह के कुल 14 मामले पुलिस की जानकारी में आए हैं। दो चांदपुर, एक स्योहारा और एक कोतवाली देहात के मामले में रुपये निकाले जा चुके हैं। अमरोहा में भी चार मामले में ठगी की गई है। छह मामलों में रकम हड़पने का प्रयास चल रहा था। उन्होंने बताया कि बीमा कंपनी के एजेंट और अधिवक्ता की तलाश की जा रही है। सभी आरोपी अमरोहा जिले के हैं। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि अभी और भी मामलों की जांच चल रही है। टीम में एसएसआइ अमर सिंह राठौर, सिपाही नीरज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें