फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी डॉक्टर प्रकरण: चिकित्सक निलंबित, खत्म होगी संविदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। मेडिकल अस्पताल में फर्जी डॉक्टर पकड़े जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर प्राचार्या डॉ. उर्मिला कार्या ने डॉ. तुषार सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। जांच में दोषी पाए जाने पर संविदा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मेडिकल अस्पताल के कक्ष नंबर 25 में टीबी एवं छाती विभाग की ओपीडी संचालित होती है। इसके प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. तुषार सिंह हैं। उनकी अनुपस्थिति में एक अनजान व्यक्ति मरीजों का इलाज कर रहा था। वीडियो में वह चिकित्सक की कुर्सी पर बैठकर मरीजों को दवाई लिखता मिला। वह मरीजों को काफी समय से एक जैसी ही दवा लिख रहा था। फार्मासिस्ट को शक होने पर पुष्टि करने के लिए डॉ. तुषार सिंह के कक्ष में पहुंचे। यहां फर्जी डॉक्टर दिनेश मरीजों को दवाई लिख रहा था जबकि पर्चे पर मुहर डॉ. तुषार सिंह की थी। वीडियो वायरल होने के बाद प्राचार्या डॉ. उर्मिला कार्या ने प्रकरण में संज्ञान लिया। उन्होंने जांच पूरी होने तक डाॅ. तुषार सिंह को सस्पेंड कर दिया है।
सीसीटीवी कैमरों की खंगाली जा रही फुटेज
फर्जी डॉक्टर प्रकरण की जांच के लिए दो अलग-अलग कमेटी गठित की गई हैं। इसके लिए अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। फर्जी डॉक्टर दिनेश कब से ओपीडी में मरीजों को दवाई लिख रहा था, सीसीटीवी फुटेज से इसकी पुष्टि की जाएगी। डॉ. तुषार सिंह ने शुक्रवार ने खुद को इमरजेंसी में बताया था। इसकी और अन्य बिंदुओं की जांच के लिए अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

ऐसे पकड़ में आया फर्जी डॉक्टर
कक्ष नंबर 25 से पिछले कुछ माह से लगातार मरीजों के पर्चे पर कंटिन्यू सेम ट्रीटमेंट (सीएसटी) लिखा जा रहा था। प्रत्येक मरीज के पर्चे पर 10 से 15 दवाई लिखी जा रहीं थीं जबकि, मरीजों के पर्चे पर दो से चार दवाई लिखी थी। इसको लेकर फार्मासिस्ट राजेश रवि और अन्य स्टाफ पहुंचा। वहां, फर्जी डॉक्टर मरीजों को दवाई लिखता मिला। उसने खुद का नाम दिनेश बताया था।

वर्जन::
कक्ष में कुर्सी पर बैठकर मरीजों को दवाई लिखने का वीडियो वायरल हुआ। पर्चे पर डॉ. तुषार की मुहर थी। वीडियो का संज्ञान लेते हुए डॉ. तुषार सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। जांच में दोषी पाए जाने पर संविदा समाप्त की जाएगी। कार्रवाई की रिपोर्ट डीएम और सीएमओ को भी भेज दी गई है।
विज्ञापन

....डॉ. उर्मिला कार्या, प्राचार्या, मेडिकल कॉलेज, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें