फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की प्रति व्यक्ति आय हुई दोगुनी : बेनीवाल

विज्ञापन
बिजनौर भाजपा कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का स्वागत करते भाजपा जिलाध्यक्ष सुभा? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
देश की प्रति व्यक्ति आय हुई दोगुनी : बेनीवाल
विज्ञापन

बिजनौर। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के आठ साल पूरे हुए। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का आत्मविश्वास बढ़ा है, भारत की आत्मनिर्भरता राह तेजी से अग्रसर हुई है। जनता में राष्ट्रवाद की भावना बढ़ी है। जनता के लिए हर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं बढ़ी है। किसानों व गरीबों की आय में बढ़ोत्तरी हुई है। देश की प्रति व्यक्ति और विदेशी मुद्रा का भारत में भंडार दो गुना हुआ है।
यह बात उन्होंने शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर आयोजित केंद्र सरकार के विकास और सुशासन के सफल आठ साल पूर्ण होने पर पत्रकार वार्ता कही। मोहित बेनिवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने मुश्किलों से उबर कर खड़ा होना सीख लिया। देश में कोरोनारोधी टीकाकरण कराने के साथ-साथ कई अन्य देशों को वैक्सीन की सप्लाई करने का काम किया। प्रधानमंत्री ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सब का प्रयास के मंत्र पर कार्य कर रही है। आठ साल में देश की गरीबी 22 प्रतिशत घटकर 10 प्रतिशत तक पहुंच गई। सरकार ने करीब 3.25 लाख किलोमीटर सड़क निर्माण को मंजूरी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में भारत स्टार्ट अप और यूनिकॉर्न हब के रूप में उभरा है। सरकार में सौभाग्य योजना के बाद 2.81 करोड़ से अधिक घरों में बिजली और नौ करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन दिए। जन धन योजना के तहत बैंकों में लगभग 45 करोड़ खाते खोले। पत्रकार वार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक कमलेश सैनी, जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर, विनय राणा, वेद प्रकाश, राजन गोल्डी, केके रवि, विक्रांत चौधरी, विपुल शर्मा, संदीप चौधरी, मोहित कुमार, राजन गोल्डी, केके रवि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें