फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका बोर्ड की बैठक में सभासदों में मारपीट

विज्ञापन
नहटौर में नगर पालिका बोर्ड की वार्षिक बजट की बैठक में आपस मे भिड़ते सभासद। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
नगरपालिका बोर्ड की बैठक में सभासदों में मारपीट
विज्ञापन

नहटौर (बिजनौर)। नगर पालिका बोर्ड की वार्षिक बजट बैठक में प्रस्तावों को पास कराने के पक्ष और विपक्ष के सभासदों में मारपीट होने पर अफरातफरी मच गई। आपस में भिड़ने के दौरान कुछ सभासदों ने बमुश्किल बीच बचाव करते हुए मामला शांत कराया। सभासदों के विरोध के चलते कोई प्रस्ताव पास नहीं हो सका। जिसके बाद बोर्ड की बैठक स्थगित कर दी गई।
नहटौर नगर पालिका बोर्ड की बैठक में वार्षिक बजट पेश करते ही हंगामा शुरू हो गया। विरोधी पक्ष के सभासद वर्ष 2019-20 के आय व्यय का ब्यौरा मांग रहे थे। सभासद विशाल हाशमी, कमरूद्दीन आदि का कहना था कि इससे पूर्व में आयोजित बैठक में आय व व्यय का ब्यौरा देने की मांग की गई थी। लेकिन आय व्यय का ब्यौरा नहीं दिया गया। आरोप है कि पालिका जान बूझकर आय व्यय का ब्यौरा नहीं दे रही है। पालिका को लाखों रुपये का घोटाला खुलने का डर है। बजट बैठक में विरोधी सभासद आय व्यय का ब्यौरा देने के बाद ही प्रस्तावों पर चर्चा करने की बात पर अड़ गए।
विज्ञापन

गहमागहमी के दौरान अचानक दो सभासदों में मारपीट हो गई। उनको शांत करने के बाद दोबारा से सभासदों के बीच मारपीट शुरू होने से अफरा तफरी मच गई। सदन में मारपीट शुरू होने पर कई सभासद भाग खड़े हुए। कुछ सभासदों ने बमुश्किल मामले को शांत किया। उसके बाद दोबारा से बैठक शुरू हुई लेकिन सभासद आय व्यय का ब्यौरा उपलब्ध कराने की मांग पर अड़े रहे। उसके बाद विपक्ष के सभासदों को अपनी ओर करने का प्रयास किया गया। लेकिन प्रयास सफल नहीं हो सका। ईओ धर्मदेव ने बताया कि विरोध में 15 व पक्ष में 10 सभासद होने के कारण सदन में बहुमत नहीं होने पर कोई भी प्रस्ताव पास नहीं हो सका। बैठक में हंगामे के कारण बैठक को स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

नामित सभासद चेयरपर्सन के पक्ष में उतरे
नहटौर। नगर पालिका की वार्षिक बजट की बैठक में पांचों नामित सभासद चेयरपर्सन के समर्थन में उतर आए, जिससे सभी चकित रह गए। लेकिन वोटिंग में उनकी गिनती नहीं होने पर वह चेयरपर्सन की नैय्या पार नहीं कर सके। विरोधी पक्ष वर्ष 2019-20 के आय व्यय का ब्यौरा मांग रहा है।

नहटौर में नगर पालिका बोर्ड की वार्षिक बजट की बैठक में आपस मे भिड़ते सभासद।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें