फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की परिषदीय परीक्षाएं बनी माखौल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग की परिषदीय परीक्षाएं बनीं मखौल
विज्ञापन

धामपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित परिषदीय परीक्षाएं मखौल बन कर रह गईं हैं। अधिकांश स्कूलों के शिक्षकों और शिक्षामित्रों की ड्यूटी यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को कराने में लगा दी। ब्लाक धामपुर में 177 स्कूलों में से 106 स्कूल शिक्षकों की यूपी बोर्ड में ड्यूटी लगने से एकल शिक्षक के भरोसे हो गए।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो गईं हैं। जबकि परिषदीय परीक्षाएं 22 मार्च से चल रही हैं। जो 26 मार्च तक संपन्न होंगी। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को संपन्न कराने के लिए ब्लाक के 850 शिक्षकों, शिक्षामित्रों में से 475 शिक्षकों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रूप में लगा दी है। जिससे 177 में से 106 स्कूल एकल शिक्षक के भरोसे होने से परिषदीय परीक्षाएं मखौल बन कर रह गईं हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जब क्षेत्र के गांव बमनोली के प्राइमरी स्कूल में चल रही परिषदीय परीक्षाओं के बारे में जायजा लिया तो यहां पर केवल एक ही शिक्षिका पूजा रानी मौजूद मिली। पूजा रानी का कहना है कि उनके स्कूल में कुल पांच शिक्षक हैं। इनमें एक हैड मास्टर, दो सहायक शिक्षक और दो शिक्षामित्र हैं। दो सहायक शिक्षकों और दोनों शिक्षामित्रों की बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लग गई है। हैड मास्टर की बीआरसी पर ट्रेनिंग चल रही है। बताया गया कि पूजा की भी शाम की पारी में आरएसएम कालेज में बोर्ड ड्यूटी है।
स्कूल में कक्षा एक से लेकर पांच तक करीब 56 बच्चे पंजीकृत हैं। सभी को परीक्षा करानी है। जो एक शिक्षक की क्षमता से बाहर है। बृहस्पतिवार को कक्षा चार और पांच का हमारा परिवेश और कक्षा तीन के छात्र-छात्राओं का हिंदी का पेपर रहा। ऐसे में ही अन्य स्कूलों की स्थिति देखने को मिली।
विज्ञापन

आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई : बीईओ धामपुर
खंड शिक्षा अधिकारी प्रीतिपाल का कहना है कि किसी भी स्कूल के हैडमास्टर की बोर्ड परीक्षाओं में ड्यूटी नहीं लगी है। जिन शिक्षकों की ट्रेनिंग चल रही है, उन शिक्षकों को आदेशित किया है कि वे प्रशिक्षण में अपनी उपस्थिति दर्ज करने के बाद स्कूलों में जाकर परिषदीय परीक्षा संचालित कराने में योगदान दें। आदेशों का उल्लंघन करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें