फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धाओं को दी गई दूसरी डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना योद्धाओं को लगा दूसरा टीका
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में सोमवार को 288 में से 262 अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं को एंटी कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। इसके अलावा पूर्व में टीकाकरण से छूटे करीब 4129 में से 1229 स्वास्थ्य कर्मियों को भी प्रतिरक्षित किया गया।
सोमवार को तीन बूथ पर दूसरी डोज लगाई गई, जबकि 36 बूथों पर पूर्व में छूटे स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया गया। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। तीन बूथों पर उन स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई, जिन 288 कर्मियों ने अभियान के सबसे पहले दिन 16 जनवरी को टीका लगवाया था। इसके अलावा 36 बूथों पर पूर्व में वंचित रह गए करीब 4129 चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी तथा निजी मेडिकल एवं नर्सिंग कालेजों के शिक्षक एवं छात्रों को टीका लगवाने का आखिरी मौका दिया गया। इनमें से कुल 1229 स्वास्थ्य कर्मियों ने ही टिका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते टीकाकरण दिवसों में करीब तीन हजार अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी भी टीका लगवाने में उदासीन रहे। इन्हें एक और अवसर 18 एवं 22 फरवरी को देने के लिए मोपअप राउंड चलाने के शासन ने निर्देश दिए हैं। बता दें कि स्वास्थ्य कर्मियों के बाद फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण किया जा रहा है। 5, 11 व 12 फरवरी को जिले भर में चले अभियान के तहत राजस्व विभाग, पुलिस, होमगार्ड, पालिकाकर्मी आदि समेत फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण हुआ। सभी को टीकाकरण के स्थल व दिन समय के बारे में मोबाइल पर मैसेज भी भेजे गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें