फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर में कोरोना का कहर: एक दिन में दो लोगों की मौत, 82 मिले संक्रमित, 850 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

Tue, 01 Feb 2022 08:19 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

बिजनौर जिले में मंगलवार को दो परिवारों पर कोरोना का कहर बरपा। यहां एक महिला और एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। वहीं एक दिन में 82 नए संक्रमित लोग मिले हैं। 
विज्ञापन
कोरोना से मौत। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जिले में कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत हो गई। दोनों गंभीर रोगों से ग्रसित थे। हालांकि मंगलवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। मंगलवार को 82 लोग संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण लगातार घातक होता जा रहा है। लोग खुद को कोरोना से सुरक्षित मान रहे हैं लेकिन, कोरोना अब यह बुजुर्गों पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। मंगलवार को एक महिला और एक पुरुष की कोरोना से मौत हुई है। महिला पैरेलाइसिस की मरीज थी और उसका इलाज एम्स से चल रहा था। उसकी तबीयत खराब होने पर उसे जिला मुख्यालय पर एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया था। वहां जांच में कोरोना की पुष्टि हुई थी। महिला की वहां मौत हो गई। 

इसके अलावा एक 70 वर्षीय एक वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे सांस की बीमारी थी। अस्पताल में हुई जांच में उसे संक्रमण की पुष्टि हुई। भर्ती होने के कुछ देर बाद ही वृद्ध की मौत हो गई। 
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण से मरने वाले दोनों लोगों को कारोनारोधी दोनों डोज लग चुकी थीं। वहीं जिले में मंगलवार को कोरोना के 82 मरीज मिले हैं। जिला जेल में आठ लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बंदियों से परिजनों की मुलाकात बंद होने के बाद भी बंदी संक्रमित हो रहे हैं। संक्रमित मरीजों को अलग बैरक में रखा जाएगा। पुलिस कर्मी और स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित मिले हैं। जिले में कोरोना संक्रमित एक्टिव केस 850 हैं।

यह भी पढ़ें: चुनाव 2022: सरूरपुर में गरजे सीएम योगी, तो सिवालखास से ही लौटे औवेसी, मेरठ में डोर-टू-डोर कार्यक्रम हुआ रद्द
विज्ञापन


परिजनों से अलग रहे संक्रमित
एसीएमओ डॉ. देवीदास के अनुसार संक्रमण वाले मरीजों को परिजनों से बिल्कुल अलग रहना चाहिए। ऐसा करके भी संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। सभी कोरोना गाइडलाइंस का बहुत सख्ती से पालन करें।

यह भी पढ़ें: दादा पोते की हत्या: रंजिश में उजड़ गया परिवार, पत्नी छोड़ गई थी गांव, गुजारा करने वाला भी नहीं बचा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें