फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप, परिवार के पांच लोग क्वारंटीन

विज्ञापन
मंडावर के मोहल्ला कस्सावन को सील कराती पुलिस। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
संक्रमित युवक के पांच परिजनों को कराया क्वारंटीन
विज्ञापन

बेगावाला। विदेश से आए एक युवक के कोरोना पॉजिटिव निकलने पर गांव में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने गांव की सीमाएं सील कराकर गांव को सैनिटाइज कराया गया है। गांव में पुलिस को तैनात किया गया है।
थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव काजीवाला में कुवैत से आए युवक में कोरोना पॉजिटिव निकलने की पुष्टि हुई। बुधवार को एसडीएम सदर बृजेश कुमार ने गांव का दौरा किया। काजीवाला गांव में कोरोना संक्रमण का यह पहला केस मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। यह युवक 29 मई को कुवैत से लखनऊ आया था। वह 30 मई को अपने घर लौटा। मंगलवार रात युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग व राजस्व विभाग की टीम ने परिवार के पांच लोगों को धर्मनगरी में क्वारंटीन कराया है। संक्रमित के घर पर पोस्टर चस्पा कर दिए गए हैं। लेखपाल उपेंद्र, मुहम्मद आसिफ, राजस्व निरीक्षक धर्मपाल व पुलिस ने गांव में पांच हॉट स्पॉट स्थान चिह्नित कर सील कर दिए हैं। बेगावाला पुलिस चौकी के सामने से जाने वाले मुख्य मार्ग को भी सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पुत्र तौसीफ राणा का कहना है कि पूरे गांव को सैनिटाइज किया जा रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डा. मुजीब ने बताया कि बृहस्पतिवार से गांव में सर्वे कराया जाएगा। जिसमें गांव की आशा व स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी सर्वे करेंगे।
विज्ञापन

नगर में अब तक छह निकल चुके हैं संक्रमित, अब मोहल्ला कस्साबान सील
मंडावर। कस्साबान के युवक के कोरोना पॉजिटिव निकलने पर पुलिस प्रशासन ने मोहल्ले को सील करा दिया है। अब तक मंडावर में कुल छह लोग कोरोना पॉजिटिव निकल चुके हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है। थाना प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही ने बताया कि मोहल्ला कस्साबान को सील कर दिया गया है। इसमें कोई दुकान आदि खोलने की अनुमति नहीं होगी। युवक के परिजनों को क्वारंटीन कराया गया है। नगर के मोहल्ला शाहविलायत, ब्रह्मनान, शंभा बाजार, आचारजान और बुधवार को मोहल्ला कस्साबान में संक्रमित मरीज मिलने पर ये पहले से ही सील हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें