फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में बढ़ रहा कोरोना, शहर में लापरवाह हो रहे लोग

विज्ञापन
बिजनौर में मुख्य बाजार में उमड़ी भीड़ - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
देश में बढ़ रहा कोरोना, शहर में लापरवाह हो रहे लोग
विज्ञापन

बिजनौर। देश में कोरोना का खतरा बढ़ने लगा है, लेकिन अपने शहर में लोग लापरवाही बरत रहे हैं। बिना मास्क ही लोगों को बाजार में घूमते हुए देखा जा रहा है। ग्राहक बिना मास्क के सामान खरीदने दुकानों पर पहुंच रहे हैं। इस तरह तो नाइट कर्फ्यू का भी कोई फायदा नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। जिसका पूरा पालन किया गया, लेकिन सुबह होते ही बाजारों में लोग बिना मास्क के घूमते हुए नजर आए। ऐसा लग रहा है मानों लोगों में कोरोना का कोई भय ही नहीं हो। लोगों ने कोरोना की पहली और दूसरी लहर से होने वाली मौतों को करीब से देखा है। इसके बाद भी लोग सुधरने को तैयार नहीं हैं। खूब लापरवाही बरती जा रही हैं। कुछ दुकानदारों ने नाइट कर्फ्यू के बाद अपनी दुकानों के बाहर नो मास्क नो एंट्री के पोस्टर भी लगा दिए हैं। इसके बाद भी बाजार में कम ही लोग मास्क लगाए हुए दिखाई दिए। वहीं, तीसरी लहर की आशंका के बाद बाजार में कुछ दुकानों पर मास्क और सैनिटाइजर रखे हुए दिखाई दिया। कोरोना की दूसरी लहर के बाद दुकानदारों ने मास्क को बक्से में बंद कर रख दिया था। नाइट कर्फ्यू लगने के बाद मास्क और सैनिटाइजर फिर से दुकानों पर चमकने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें