नजीबाबाद में प्रशासन के साथ हर्सवाड़ा सील कराते प्रधान जाहिद अंसारी।
- फोटो : NAZIBABAD
उपचार के लिए भेजे कोरोना पॉजिटिव, क्षेत्र सील
नजीबाबाद। हर्सवाड़ा में मिले कोरोना पॉजिटिव युवक ने प्रशासन को घंटों गुमराह किया। करीब 16 घंटे बाद स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना पॉजिटिव युवक को उपचार के लिए आइसोलेशन केंद्र भेजा। नगर के मोहल्ला धर्मदास से भी संक्रमित युवक को उपचार के लिए भेजकर प्रशासन ने दोनों क्षेत्र सील कर दिए।
नगर के हर्सवाड़ा में दिल्ली से आया 22 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद युवक से जब प्रशासन ने मोबाइल संपर्क किया तो उसने स्वास्थ्य, पुलिस और राजस्व विभाग को स्वयं के बाहर होने की बात कहकर घंटों गुुमराह किया और मोबाइल बंद कर लिया। युवक के संबंधी के यहां सोमवार को बारात आनी थी।
तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, ग्राम प्रधान पति जाहिद अंसारी ने युवक से संपर्क किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डा.सर्वेश निराला ने बताया कि हर्सवाड़ा और धर्मदास के कोरोना पॉजिटिव को आइसोलेशन केंद्र स्वाहेड़ी पहुंचा दिया है और दोनों क्षेत्रों को सील कर दिया है।