फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता का पिता कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप

विज्ञापन
धामपुर में एक अधिवक्ता के पिता को जांच में कोरोना पॉजिटिप पाने पर एहतियात के तौर पर बैरिकेडिंग ल? - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
अधिवक्ता का पिता कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर तहसील में एक अधिवक्ता के पिता उपचार के दौरान मुरादाबाद में कोरोना पॉजिटिव पाए हैं। यह अधिवक्ता अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव भगतावाला के निवासी हैं।
धामपुर में मामले का पता लगने पर यहां पर अधिवक्ताओं और तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। तहसीलदार रमेशचंद्र चौहान ने सुरक्षा की दृष्टि से तहसील कार्यालय को बेरिकेडिंग कर दिया है। साथ ही तहसीलदार ने कर्मचारियों की टीम को गेट पर तैनात कर दिया है। अब कोई भी अधिवक्ता या आम व्यक्ति बगैर थर्मल स्क्रीनिंग कराए तहसील के किसी भी कार्यालय में प्रवेश नहीं कर सकेगा। सभी के हाथों को सैनिटाइज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि एक अधिवक्ता के पिता बीमार हैं। आठ दिन पहले उपचार को मुरादाबाद में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। दो दिन पहले कोरोना जांच को सैंपल लिया गया था। जो जांच में पॉजिटिव मिला है। लोगों ने तहसीलदार को सुझाव दिया है कि जो टीम थर्मल स्क्रीनिंग कर रही है। वह ऐसा करते वक्त संबंधित व्यक्ति का नाम और अता पता भी नोट जरूर करें। कुछ अधिवक्ताओं का कहना है कि पिता के कोरोना पॉजिटिव पाने के बाद भी संबंधित वकील धामपुर तहसील में घूम रहा है। एसडीएम से वकील को होम क्वारंटीन कर परीक्षण कराने की मांग की है। जिससे महामारी की तहसील में चेन को तोड़ा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें