फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित युवक की मौत
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में अब फिर से रोजाना कोरोना संक्रमित केस मिलने लगे हैं। बृहस्पतिवार को प्राप्त हुई कोरोना की कुल 1986 जांच रिपोर्ट में से तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि इन्हीं मरीजों में से पुणे से लौटे बेकरी चलाने वाले कोरोना संक्रमित एक युवक की मौत हो गई। अब तक 65 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले बढ़कर 27 पहुंच गए हैं।
बृहस्पतिवार को जनपद में प्राप्त हुईं 1986 जांच रिपोर्ट में से कुल तीन लोग कोरोना संक्रमित निकले। इनमें से पुणे में बेकरी चलाने वाले युवक की मौत हो गई। सीएमओ ने बताया कि नए मरीजों में कोतवाली ब्लॉक के गांव पखनपुर निवासी 28 साल की युवती, इसी का गांव का रहने वाला 34 वर्षीय युवक, नजीबाबाद इलाके के गांव तिसोतरा की 24 साल की युवती शामिल है। उन्होंने बताया कि ग्राम पखनपुर निवासी युवक 17 मार्च को पुणे से लौटा था। उसका वहीं के पोलो डायग्नोस्टिक हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे 24 मार्च को टीएमयू मुरादाबाद में भर्ती कराया, वहां के चिकित्सकों ने जांच की तो उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि अब तक जिले से कुल तीन लाख 85 हजार 200 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से कुल तीन लाख 84 हजार 370 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। वर्तमान में 830 जांच रिपोर्ट लंबित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें