कोरोना संक्रमित व्यक्ति की दुकान बंद कराई
कोतवाली देहात। गांव बढापुर में 27 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। कोरोना पॉजिटिव के मिलने पर संक्रमित व्यक्ति की दुकान बंद करा दी गई हैं। गांव में 250 मीटर का एरिया हॉटस्पॉट कर सील कर दिया हैं।
कोतवाली देहात के गांव बढ़ापुर निवासी एक 27 वर्षीय व्यक्ति की कस्बा कोतवाली देहात में दुकान है। सरकारी अस्पताल कोतवाली से दो अगस्त को कोरोना सैंपल लिया गया था। सैंपल लेने के दो दिन बाद व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव आने पर दुकान बंद कराकर उसको होम क्वारंटीन कर दिया। राजस्व विभाग, विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग व पुलिस ने गांव पहुंचकर एरिया हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दी गई। गांव में कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया।
- शिविर लगाकर सैंपल लिए
रेहड़। गांव मच्छमार में एक साथ चार लोग पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव में कैंप लगाकर ग्रामीणों के सैंपल लिए। नोडल अधिकारी के अनुसार एंटीजन किट से लिये गए सभी 185 टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
गांव मच्छमार में चार लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव के प्राथमिक विद्यालय में कैंप लगाकर ग्रामीणों के सैंपल लिए गये। नोडल अधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि मंगलवार को प्रवासी, संक्रमित के परिजनों तथा स्वयं की इच्छा से 185 संदिग्धों के सैंपल लेकर कोविड की जांच की गई। उन्होंने बताया कि एंटीजन रैपिड किट से लिए गए सभी 185 टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। नोडल अधिकारी के अनुसार ग्रामीणों से कोरोना के चलते आवश्यक सावधानी रखने को कहा गया है। इस अवसर पर नीरज कुमार, निखिल कुमार, अमित कुमार आदि रहे।